रतनगढ़ (चूरू)। शेखावाटी क्षेत्र को यमुना जल परियोजना से जोड़ने संबंधी समझौते के बाद मंगलवार को रतनगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। सूर्य सिनेमा के सामने आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार जताया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए और समझौते को शेखावाटी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

‘दशकों का सपना हुआ साकार’

भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने कहा कि प्रदेश में कई सरकारें आईं, लेकिन शेखावाटी क्षेत्र लंबे समय तक यमुना के जल से वंचित रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने का प्रयास किया है।

उन्होंने इस समझौते को शेखावाटी के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

पेयजल और किसानों को मिलेगा लाभ: भाजपा कार्यकर्ता

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल और वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकरलाल कम्मा ने कहा कि यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन से आने वाले समय में चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कृषि क्षेत्र को भी लाभ होने की उम्मीद है।

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीताराम गुर्जर, पूर्णमल गोदारा, पवन कुमार तिवाड़ी, अनूप पीपलवा, हनुमान बारवाल, दीनदयाल सोनी, परमेश्वर प्रजापत, रामोतार पारीक, गोपाल हारित, संतोष महर्षि, रामोतार रक्षक, संतोष कुमार जोशी, रामचंद्र ठेकेदार, कालूराम भार्गव, पूनमचंद सोनी, पुष्कर स्वामी और राकेश सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...