रतनगढ़। विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ। प्रतियोगिता में रतनगढ़ के धानुका आदर्श विद्या मंदिर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

विद्यालय के टेबल टेनिस खेल प्रभारी नागरमल प्रजापत ने बताया कि किशोर वर्ग में विद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

पांच छात्रों ने जीता स्वर्ण पदक

स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में हर्ष विश्वकर्मा, महेश जांगिड़, यथार्थ शर्मा, कुश शुक्ला और खुशाल यादव शामिल रहे।

टीम की इस उपलब्धि से रतनगढ़ शहर और विद्यालय में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के वापस रतनगढ़ और विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया स्वागत

टीम के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय जिला सचिव त्रिविक्रम अपूर्वा, अध्यक्ष रामगोपाल मुरारका, व्यवस्थापक रामावतार शर्मा और प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम प्रभारी और खिलाड़ियों का स्वागत किया।

इस दौरान खिलाड़ियों को माला पहनाई गई और मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी गई।

स्वागत करने वालों में सत्यनारायण दर्जी, राकेश गहलोत, विनोद कुमार, राजेश बशीर, विनोद कुमार बालान, श्यामलाल शर्मा, प्रकाश चन्द्र माली, दामोदर मंगलहारा और अरविन्द शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...