रतनगढ़ शहर के जिला अस्पताल में राज्य सरकार के आदेशानुसार मदर एवं हब लैब का शुभारंभ किया गया।
लैब का उद्घाटन सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा, पीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं उपनियंत्रक डॉ. महेंद्र घोड़ेला द्वारा पूजा-अर्चना के बाद किया गया।
151 प्रकार की जांचें एक ही छत के नीचे
इस हाईटेक लैब के शुरू होने के बाद मरीजों को
-
थायराइड
-
विटामिन
-
हार्मोन
-
कैंसर
-
शुगर
सहित कुल 151 प्रकार की जांचें एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
फिलहाल 90 जांचें शुरू कर दी गई हैं, जबकि शेष जांचें मार्च 2026 तक शुरू हो जाएंगी।
सभी जांचें पूरी तरह निशुल्क
लैब से आमजन को आर्थिक राहत मिलेगी।
पहले गंभीर बीमारियों की जांच के लिए मरीजों को निजी लैबों में 500 से 8 हजार रुपए तक खर्च करना पड़ता था, अब यह सभी जांचें निशुल्क होंगी।
उसी दिन मिलेगी जांच रिपोर्ट
लैब का संचालन
-
सर्दियों में: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक
-
गर्मियों में: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
इस अवधि में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
नए भवन में शिफ्ट होने के बाद लैब 24 घंटे सेवाएं दे सकेगी।
18–20 करोड़ की अत्याधुनिक मशीनें
प्रयोगशाला में लगी मशीनों की लागत करीब 18 से 20 करोड़ रुपए बताई गई है।
इन मशीनों से कुछ ही मिनटों में सैकड़ों सैंपलों की जांच संभव होगी।
पूरे जिले को मिलेगा फायदा
अस्पताल प्रशासन के अनुसार
-
चूरू मेडिकल कॉलेज को छोड़कर
-
जिले के अन्य अस्पतालों, पीएचसी व सीएचसी
में लिए गए सैंपल, जिनकी जांच वहां संभव नहीं है, वे इस लैब में भेजे जाएंगे।
रिपोर्ट संबंधित अस्पतालों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी।
आभा आईडी अनिवार्य
इस लैब में जांच के लिए आभा आईडी होना अनिवार्य है।
आभा आईडी वाले मरीज
-
पर्ची काउंटर पर बारकोड से टोकन ले सकेंगे
-
लाइन में लगे बिना आवाज के जरिए बुलाकर पर्ची दी जाएगी
-
आभा नंबर के आधार पर ही रिपोर्ट प्राप्त होगी
अधिकारियों का बयान
सीएमएचओ व पीएमओ ने कहा
यह लैब मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। जिन जांचों में पहले दिन लगते थे, वे अब कुछ मिनटों में हो सकेंगी।
उद्घाटन अवसर पर ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में
डॉ. रामानुज महर्षि, डॉ. प्रभाकर कुमावत,
प्रयोगशाला प्रभारी पवन माटोलिया, नर्सिंग अधीक्षक हरिश भुटियानी,
गौरीशंकर माली, मनफूल जांगिड़, सुभाष वर्मा, सुशील शर्मा,
कंपनी प्रतिनिधि सुभाष रेवाड़, रिछपाल रेवाड़ सहित पीएमओ कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
