रतनगढ़। शहर के रघुनाथपुरा रोड स्थित मनसा विहार कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों को खंगालकर नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए।

मकान मालिक दिलीप कुमार पुत्र चंपालाल लुहार का मकान पिछले चार-पांच दिनों से बंद था। सोमवार को जब दिलीप कुमार मकान संभालने पहुंचे तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले।

अलमारी से नकदी और जेवरात चोरी

मकान के अंदर पहुंचने पर अलमारियों का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर करीब 5 हजार रुपये की नकदी के साथ चांदी के सिक्के, पायजेब, अंगूठी सहित अन्य आभूषण गायब मिले।

इसके बाद मकान मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।

एक घंटे तक मकान में रहे दो चोर

घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर वारदात की जानकारी सामने आई। फुटेज में रात करीब 1 बजकर 3 मिनट पर दो चोर मकान में दाखिल होते दिखाई दिए।

फुटेज के अनुसार दोनों चोर करीब एक घंटे तक मकान के अंदर रहे और इसके बाद चोरी का सामान लेकर फरार हो गए।

CCTV फुटेज के आधार पर तलाश शुरू

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। वारदात को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...