रतनगढ़ शहर में निकाय चुनाव के दौरान बूथ संख्या 32 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो गई।

एडवोकेट मनीष शर्मा के अनुसार, वार्ड संख्या 23 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गौरीसरियों की ढाणी में मतदान केन्द्र बनाया गया था।

सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद ईवीएम में छह वोट डाले गए। इसके बाद मशीन में तकनीकी खराबी आ गई और मतदान प्रक्रिया रुक गई।

मतदाताओं की लग गई लंबी लाइन

ईवीएम में खराबी के कारण मतदान रुकने से बूथ पर मौजूद मतदाताओं को करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

मतदान केन्द्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे मतदाता लाइन में खड़े रहे और मशीन के ठीक होने का इंतजार करते रहे।

तकनीकी टीम ने पहुंचकर ठीक की मशीन

करीब आधे घंटे बाद तकनीकी टीम मतदान केन्द्र पर पहुंची। टीम ने ईवीएम की तकनीकी समस्या को दूर किया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी।

मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित रहा, हालांकि बाद में व्यवस्था बहाल कर दी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...