रतनगढ़। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

पूर्व विधायक ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों के समाधान के लिए अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पेयजल, बिजली और सड़क से जुड़े मामले आए सामने

जनसुनवाई में पेयजल, बिजली, सड़क, नाली-निकासी, सफाई, अतिक्रमण, राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और सीवरेज से संबंधित समस्याएं सामने आईं। किसानों से जुड़े मामलों को लेकर भी लोगों ने अपनी बात रखी।

ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खेतों तक रास्ते, बिजली कनेक्शन, कृषि बिजली आपूर्ति, सिंचाई, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल, राजस्व रिकॉर्ड में सुधार और पंचायत स्तर की समस्याओं से अवगत करवाया।

वहीं, शहरी क्षेत्र के लोगों ने सड़क और नालियों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सीवरेज और आवासीय समस्याओं को लेकर शिकायतें रखीं।

अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश

पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और उचित समाधान होना आवश्यक है। क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात की गई है।

उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...