रतनगढ़ के श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर पुजारी अणतराम काछवाल ने बताया कि महोत्सव के तहत 11 सितंबर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

11 सितंबर शुक्रवार को रुद्राभिषेक से महोत्सव की शुरुआत होगी।

इसके बाद 12 सितंबर शनिवार को सुबह दुग्ध अभिषेक और 13 सितंबर रविवार को सुबह सिद्धिविनायक भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

14 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

14 सितंबर सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सुबह सहस्त्रार्चन किया जाएगा।

दोपहर में गणेश जन्म उत्सव आरती का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

शोभायात्रा के बाद होगी विराट भजन संध्या

शोभायात्रा के पश्चात रात्रि में विराट भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक संत रोशन नाथ महाराज और सुरेंद्र जोशी मनभावक भजनों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजन समिति तैयारियों में जुटी

गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर आयोजन समिति के कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

कृष्णकांत काछवाल, राधाकृष्ण पीपलवा, पंकज पीपलवा, आकाश बसीर और लक्ष्मण स्वामी सहित आयोजन समिति के अनेक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...