रतनगढ़ । महान समाज सुधारक एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले में निकाली जा रही कलश यात्रा के रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया।

कलश यात्रा के रतनगढ़ पहुंचने पर चूरू रोड स्थित पिंजरा पोल गौशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कलश पूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, यात्रा के सह प्रभारी एवं भाजपा नेता राकेश जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष संतोष तालनिया, रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, जिला मंत्री भारती मुद्गल, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, उपाध्यक्ष निरंजन रुंथला और महामंत्री दीपक मुरारका सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की।

कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समरसता, समानता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संत रविदास के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प

इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने संत रविदास जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं।

सेहला और भावनदेसर में भी हुआ स्वागत

इससे पहले कलश यात्रा के रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर सेहला गांव के ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद भावनदेसर गांव में कलश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी महाराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कलश यात्रा के दौरान भाजपा नेता कन्हैयालाल चौमाल, हिम्मत सिंह, भिवराज प्रजापत, अशोक पंवार, रतनलाल मोची, सुरेश घारू, हेमंत पवार, जितेंद्र सिंह, सुशील इंदौरिया, तेजाराम, मांगीलाल माहिच, किशनलाल घोड़ेला, दीपचंद प्रजापत, जगदीश पंवार, महेश सेवदा, कानाराम, सुरेंद्र सिंह, पन्नालाल नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...