रतनगढ़। भारत विकास परिषद शाखा के तत्वावधान में संचियालाल बैद माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में संरक्षक वासुदेव चाकलान, शाखा अध्यक्ष परमेश्वरलाल आत्रेय, समाजसेवी मोतीलाल तातेड़, प्रधानाध्यापक शरद शर्मा, संयोजक शुकदेव सांखोलिया, प्रकल्प प्रभारी राजेंद्र सिंह बीदावत और कैलाश आत्रेय के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ।
शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के संरक्षक वासुदेव चाकलान ने परिषद का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। वहीं राजेंद्र सिंह बीदावत ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्कूल के शिक्षक संगीता सोढा, अनिता सैन और इंद्रचंद जाट का सम्मान किया गया।
इसी तरह अपनी-अपनी कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा योगिता, खुशी और मोनिका को भी सम्मानित किया गया।
पांच विद्यार्थियों की 90 हजार रुपए फीस जमा
कार्यक्रम के दौरान सीए अशोक शर्मा के आर्थिक सौजन्य से पांच विद्यार्थियों के वार्षिक शिक्षण शुल्क के रूप में 90 हजार रुपए जमा करवाए गए।
इस पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहयोग मिला।
पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने का संदेश
समाजसेवी मोतीलाल तातेड़ ने कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
वहीं कैलाश आत्रेय ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद
कार्यक्रम में कृपाशंकर, संजय, प्रियंका, मनोज सैनी, योगेश, भवानीशंकर, अमित हरितवाल सहित कई शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन शुकदेव सांखोलिया ने किया।






