रतनगढ़। तहसील के गांव नूवां की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक अशोक आलड़िया का सोमवार को स्कूल परिवार की ओर से सम्मान किया गया।

आलड़िया को मानव जनजागृति संस्थान की ओर से 6 सितंबर को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था। इसी उपलब्धि पर सोमवार को स्कूल परिवार ने उनका अभिनंदन किया।

491 आवेदनों में से 50 शिक्षकों का चयन

मानव जनजागृति संस्थान की ओर से आयोजित सम्मान के लिए राज्यभर से 491 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से शिक्षा, खेल, पर्यावरण, भामाशाह प्रेरक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रदेश के 50 शिक्षकों का चयन सम्मान के लिए किया गया।

इन सम्मानित शिक्षकों में नूवां स्कूल के शारीरिक शिक्षक अशोक आलड़िया भी शामिल रहे।

स्कूल विकास और पर्यावरण संरक्षण में योगदान

सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्या पद्मश्री शर्मा ने की। शिक्षक अशोक आलड़िया को प्रदान किए गए अभिनंदन पत्र का वाचन बलवीर सिंह थोरी ने किया।

प्रधानाचार्या पद्मश्री शर्मा ने कहा कि अशोक आलड़िया स्कूल के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने भामाशाहों को प्रेरित करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण सहित कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं।

कार्यक्रम को रामगोपाल कुम्हार ने भी संबोधित किया।

स्कूल परिवार ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर उषा रानी, मीना, देवकरण, शारदा, रामप्रताप शर्मा, कानाराम, कविता, जीतेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, विकास गोदारा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश चोटिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...