रतनगढ़ में संकल्प पिकल बॉल एकेडमी में प्रथम रतनगढ़ पिकल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें युगल स्पर्धा में 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पवन जांगिड़ और वसीम अकरम की जोड़ी ने संकल्प गहलोत और भुवनेश इंदौरिया को सीधे सेटों में हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।
32 खिलाड़ियों के बीच हुए 31 मुकाबले
स्थानीय पंचायत समिति के पास स्थित संकल्प पिकल बॉल एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। युगल स्पर्धा में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया और 31 मुकाबले खेले गए।
आयोजन प्रभारी संकल्प गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शर्मा सप्लायर्स रतनगढ़, जेकेएल ज्वैलर्स रतनगढ़ और जांगिड़ कलेक्शन रतनगढ़ के संयुक्त सौजन्य से किया गया।
फाइनल में पवन जांगिड़ और वसीम अकरम की जीत
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पवन जांगिड़-वसीम अकरम और संकल्प गहलोत-भुवनेश इंदौरिया की जोड़ियों के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
पवन जांगिड़ और वसीम अकरम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज की और प्रथम रतनगढ़ पिकल बॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। संकल्प गहलोत और भुवनेश इंदौरिया की जोड़ी उपविजेता रही।
विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व पीएमओ डॉ. संतोष आर्य, सुरेंद्र सिंह शेखावत, विनोद कुमार सोनी, सचिन दाधीच, पवन जांगिड़ और हिम्मत सिंह जाखड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी के साथ नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
खेलप्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक कन्हैयालाल जांगिड़, राहुल यादव, इंदिरा चौधरी, सुमन जाखड़, आर्यन चौधरी, सुनील मारोठिया, हनुमान स्वामी, दीपक सोनी, आलोक चंगोई, शिवसिंह चारण, किशन गोपाल सोनी, राजा सोनी, अरुण शर्मा, विकास शर्मा, प्रशांत नायक, बाबू गोदारा, विशाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग, खिलाड़ी और खेलप्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश गहलोत ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन से रतनगढ़ में पिकल बॉल जैसे उभरते खेल को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।






