ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत रतनगढ़ पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हाल ही में 16 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके साथ ही अब तक कुल 185 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 33 लाख रुपए है।

457 शिकायतों पर शुरू की गई तकनीकी कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो एवं साइबर क्राइम जयपुर तथा पुलिस महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. के आदेश पर थानाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज 457 शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन को पहले ब्लॉक करवाया गया। इसके बाद तकनीकी माध्यम से इनकी ट्रेसिंग शुरू की गई।

185 मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए

लगातार तकनीकी निगरानी और ट्रेसिंग के बाद पुलिस ने अब तक 185 मोबाइल फोन ट्रेस किए हैं। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार शेष मोबाइल फोन की तलाश और तकनीकी ट्रेसिंग की कार्रवाई अभी भी जारी है।

जिला साइबर सेल की भी अहम भूमिका

मोबाइल फोन बरामदगी की इस कार्रवाई में कांस्टेबल महेंद्र और कांस्टेबल मुकेश के साथ जिला साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।

पुलिस टीम सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगातार गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइलों की तकनीकी जानकारी जुटाकर उन्हें ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत जारी है कार्रवाई

रतनगढ़ पुलिस की ओर से ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत मोबाइल चोरी और गुमशुदगी से जुड़ी शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत शेष मोबाइलों को भी ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...