रतनगढ़। रक्षाबंधन से पहले गुरुवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता सरिता पड़िहार के नेतृत्व में महिलाएं डीवाईएसपी कार्यालय पहुंचीं और डीवाईएसपी इनसार अली को राखी बांधी।

महिलाओं ने डीवाईएसपी को रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

परिवार से दूर पुलिसकर्मियों के साथ मनाती हैं रक्षाबंधन

सरिता पड़िहार के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा यह पहल हर वर्ष की जाती है।

इस दौरान अपने परिवार से दूर रहकर पुलिस थानों में ड्यूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधा जाता है।

इस पहल के जरिए महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की।

क्षेत्र की खुशहाली की कामना

राखी बांधने के दौरान महिलाओं ने क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की मंगल कामना करते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान रूपेश राणा, मगन देवी, लक्ष्मण प्रजापत सहित कई कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

महिलाओं की इस पहल को पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और सामाजिक जुड़ाव के रूप में देखा गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...