रतनगढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। इसी बीच पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिनेष महर्षि अपने परिवार के साथ श्री रघुनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान उनकी पत्नी रूबी महर्षि पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद जयपुर से रतनगढ़ पहुंचीं और व्हीलचेयर पर मतदान किया। उनके साथ उनकी पुत्री आरुषि भी मौजूद रहीं।

रूबी महर्षि ने कहा- हर वोट की अपनी कीमत

रूबी महर्षि ने कहा कि हर वोट की अपनी कीमत होती है। इसी वजह से शारीरिक पीड़ा के बावजूद उन्होंने मतदान करना जरूरी समझा।

उनका मतदान केंद्र तक पहुंचना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा।

अभिनेष महर्षि ने जताया भाजपा बोर्ड बनने का विश्वास

मतदान के बाद पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। स्थानीय निकाय चुनाव शहर की नई सरकार चुनने के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

महर्षि ने पूर्ववर्ती बोर्ड के कार्यकाल पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जनता परेशान रही।

उन्होंने दावा किया कि रतनगढ़ की जनता विकास और सुशासन के नाम पर मतदान कर रही है। महर्षि ने विश्वास जताया कि 14 सितंबर को आने वाले चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ बोर्ड बनाएगी।

अधिक से अधिक मतदान की अपील

अभिनेष महर्षि ने आमजन से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्येक मत शहर की आगामी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...