रतनगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (STFI) उपशाखा रतनगढ़ की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तहसील अध्यक्ष भोजराज शर्मा एवं मंत्री मुरलीधर अजमेरिया ने एजेंडा प्रस्तुत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सीगड़, जिला उपसभाध्यक्ष महेंद्र हुड्डा, उपाध्यक्ष भंवरलाल पूनिया, जिला प्रवक्ता महेंद्र शर्मा एवं रामाकिशन ज्यानी ने शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

स्थानांतरण संबंधी समस्याओं पर चर्चा

बैठक में शिक्षकों की स्थानांतरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर संयुक्त निदेशक चूरू के साथ चल रही वार्ता पर चर्चा की गई। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही STFI एवं AISGEF की ओर से घोषित आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को संगठित किया जाएगा।

CBEO से वार्ता की रणनीति तय

बैठक में CBEO रतनगढ़ से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों को लेकर वार्ता करने और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की रणनीति भी तय की गई।

बैठक में संघर्ष समिति संयोजक बजरंग बिस्सू, कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल मुंदलिया, कोषाध्यक्ष पन्नालाल जांघू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरलाल मीणा, उपसभाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष राजकुमार पड़गड़, संयुक्त मंत्री उम्मेद कुम्हार, रामरतन सिंह, सुभाष बुहाना, वेदप्रकाश अग्रवाल एवं सतीश पुरोहित सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...