रतनगढ़ ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ (STFI) के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को रतनगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षकों ने सरकार के आदेशों की प्रतीकात्मक होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) उमेश जाखड़ को ज्ञापन भी सौंपा गया।

शिक्षकों ने अवकाश कटौती के आदेश वापस लेने और शिक्षा से जुड़े निर्णय शिक्षक संगठनों से संवाद के बाद ही लेने की मांग की।

दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक मंत्री मुरलीधर अजमेरिया, सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चौथमल चीनिया ने किया।

संघर्ष समिति संयोजक बजरंग बिस्सू, जिला उपसभाध्यक्ष महेंद्र हुड्डा, उपसभाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले 25 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक रैलियां और प्रदर्शन भी आयोजित किए गए थे।

शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षकों के संबंध में की गई कथित टिप्पणी की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज अपने अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों, जैसे पे-प्रोटेक्शन, स्थानांतरण और पदोन्नति, को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

25 अगस्त को शिक्षा निदेशालय घेरने की घोषणा

शिक्षक संघ ने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए बताया कि 25 अगस्त को प्रदेशभर के शिक्षक शिक्षा निदेशालय का घेराव करेंगे।

शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती संबंधी आदेश को वार्षिक शिविरा कैलेंडर से पूरी तरह वापस लिया जाए और भविष्य में शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शिक्षक संगठनों से संवाद के बाद ही लिए जाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...