चूरू। रतननगर थाना क्षेत्र के ढाढ़रिया चारणान गांव में आपसी पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत जा रहे 20 वर्षीय युवक मनीष पर उसके चचेरे भाई ने कांच की बोतल से हमला कर दिया।

हमले में मनीष के सिर, गले और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजन उसे निजी वाहन से चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार किया गया।

रास्ते में मिला चचेरा भाई, बोतल से किया हमला

घायल युवक के पिता मदनलाल प्रजापत ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले परिवार में उनके भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था।

गुरुवार सुबह मनीष पैदल ही खेत की ओर जा रहा था। उसके कुछ देर बाद पिता भी खेत की तरफ रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में मनीष का चचेरा भाई नरेन्द्र उसे मिला।

आरोप है कि नरेन्द्र ने मनीष के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद उसी बोतल से उसके गले और पीठ पर भी वार किए गए।

शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे

हमले के दौरान नरेन्द्र के पिता आषाराम और मां रजनी के भी मौके पर पहुंचने की बात सामने आई है। शोर-शराबा सुनकर मनीष के पिता भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मनीष को घायल हालत में देखकर परिजनों ने उसे निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए।

पुलिस को दी लिखित शिकायत

मामले को लेकर घायल युवक के परिजनों की ओर से रतननगर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम, हमले के कारण और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर जानकारी जुटा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...