रतनगढ़। आगामी दिसंबर में आयोजित होने वाले सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वरिष्ठजन अभिनंदन समारोह को लेकर रविवार को समाज की संयुक्त बैठक हुई।
स्थानीय रामचंद्र पार्क के पीछे स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज अतिथि भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सैनी समाज संरक्षक मदनलाल कम्मा ने की।
बैठक में सैनी समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और समाजबंधु शामिल हुए। समारोह को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों का भी होगा सम्मान
समारोह में नगरपालिका एवं पंचायत चुनाव में विजेता जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा।
इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का अभिनंदन किया जाएगा।
सैनी समाज के संरक्षक ओमप्रकाश टाक ने बताया कि समारोह का आयोजन दिसंबर माह के अंतिम रविवार को किया जाएगा।
प्रतिभाएं जमा करवा सकेंगी अंक तालिका
ओमप्रकाश टाक ने बताया कि समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं अपनी अंक तालिका निर्धारित स्थानों पर जमा करवा सकती हैं।
समाज की ओर से प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ वरिष्ठजनों और चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी अभिनंदन किया जाएगा।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष मोहनलाल राकसीया, जिला सचिव गौरीशंकर खडोलिया, सैनी समाज अध्यक्ष हीरालाल खडोलिया, महामंत्री तिलोक कम्मा, पूर्व अध्यक्ष नन्दकिशोर गढ़वाल, गिरधारीलाल राकसीया, ओमप्रकाश गौड़, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश गौड़, सांवरमल गौड़, बजरंगलाल कम्मा, महावीर गौड़, ओमप्रकाश खडोलिया, मदनलाल गौड़ और मनोज भाटी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
