चूरू जिले में सालासर थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 32,410 रुपये की सट्टा राशि और एक स्कार्पियो वाहन जब्त किया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में 8 लाख रुपये की नकदी बरामद कर दस्तावेज या वैध स्रोत नहीं मिलने पर उसे जब्त किया गया है।

जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, संगठित अपराध के तहत कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताराचन्द और लोकेश, दोनों निवासी खारिया कनीराम, के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32,410 रुपये की सट्टा राशि बरामद की। इसके साथ ही मौके से एक स्कार्पियो वाहन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच की जा रही है।

8 लाख रुपये की नकदी भी जब्त

एक अन्य कार्रवाई में सालासर थाना पुलिस ने सीकर जिले के जाजोद निवासी मोहम्मद अरबाज के पास से 8 लाख रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, नकदी के संबंध में मोहम्मद अरबाज द्वारा संतोषजनक दस्तावेज या वैध स्रोत पेश नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 106 के तहत नकदी को जब्त कर लिया।

पुलिस अब बरामद राशि के स्रोत और स्वामित्व को लेकर आगे की जांच कर रही है।

पुलिस ने आमजन से की अपील

जिला पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...