सरदारशहर। तहसील के रामसीसर छजनालिया गांव की रोही में शुक्रवार शाम कृषि कार्य के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार नरेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह जाट निवासी रामसीसर भेड़वालिया ने रिपोर्ट दी कि उनका पुत्र लक्ष्य खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह खेत से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।
अस्पताल ले गए, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद परिजन किशोर को तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल सरदारशहर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।






