सरदारशहर। शहर में बुधवार को AGTF टीम और सरदारशहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

कार्रवाई IPS अभिजीत पाटिल के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की बोलेरो कैंपर को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन में सवार दोनों युवकों के कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

दो पिस्टल, चार मैगजीन और 49 कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, चार मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

बरामद हथियारों में 30 बोर की पिस्टल भी शामिल है। हथियारों पर X-SHOT और 30 BORE की मार्किंग मिली है।

पुलिस ने हथियारों और कारतूसों को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपियों को पकड़ा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार जाट और नितेश बगड़िया, निवासी सरदारशहर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के संबंध गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाणा के गुर्गों से जुड़े होने की आशंका है। इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

बड़ी वारदात की तैयारी की आशंका

प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी उद्योगपति, व्यापारी या अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की तैयारी में थे।

हालांकि संभावित वारदात और आरोपियों के नेटवर्क को लेकर विस्तृत जांच और पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आए और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।

हथियारों के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

AGTF और पुलिस अब आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और आपराधिक संपर्कों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल किशन मीणा की अहम भूमिका बताई गई है। मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित वारदात के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...