सरदारशहर,जगदीश लाटा स्थानीय सुबेदार टंकी स्थित इच्छापूर्ण टंकी बालाजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 11 चांदी के छत्र बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन करीब 1 किलो 300 ग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार मंदिर में ताले तोड़कर सोने-चांदी के छत्र चोरी किए गए थे। इस संबंध में वार्ड-16 निवासी अवधेश ने मामला दर्ज कराया था।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पहुंचे आरोपियों तक

थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच करते हुए श्रीगंगानगर निवासी अजय वाल्मीकि और जीतराम वाल्मीकि को गिरफ्तार किया।

अन्य मंदिरों में चोरी की भी कबूली वारदात

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सरदारशहर के बालाजी मंदिर के अलावा श्रीडूंगरगढ़ तथा अन्य मंदिरों में भी चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इन मामलों की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में रामफूल मीणा, नंदलाल और लीलाधर मीणा की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के अन्य मामलों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...