सरदारशहर। आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को बहादुर सिंह कॉलोनी में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया।

अशोक पींचा बोले- भेदभाव भुलाकर एक साथ लड़ेंगे चुनाव

पूर्व विधायक अशोक पींचा ने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ निकाय चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच जो मतभेद और भेदभाव था, उसे दूर कर दिया गया है। अब सभी कार्यकर्ता भाजपा के झंडे के नीचे एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

पींचा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सरदारशहर में भाजपा का नगर परिषद बोर्ड बनाना है। इसके बाद सभी मिलकर शहर के चहुंमुखी विकास के लिए काम करेंगे।

पहले अलग-अलग गुटों में नजर आ रही थी भाजपा

गौरतलब है कि सरदारशहर में पिछले कुछ समय से भाजपा अलग-अलग गुटों में बंटी हुई नजर आ रही थी। पूर्व विधायक अशोक पींचा की अलग टीम के रूप में भी राजनीतिक गतिविधियां सामने आती रही थीं।

कार्यकर्ताओं के बीच चल रही खींचतान को लेकर पार्टी पर भी दबाव देखा गया था। इसके बाद पूर्व विधायक अशोक पींचा को जयपुर बुलाकर कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद खत्म करने और सभी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संदेश दिया गया।

इसके बाद अब निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया है।

टिकट को लेकर अभी भी असमंजस

निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से टिकट वितरण को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। दोनों पार्टियों में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है।

टिकट की सूची जारी नहीं होने के कारण वार्ड स्तर पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि किस वार्ड से भाजपा और कांग्रेस किस प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी।

ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के संभावित उम्मीदवार और कार्यकर्ता टिकट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। टिकट वितरण के बाद सरदारशहर की चुनावी तस्वीर और ज्यादा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...