सरदारशहर। शहर में लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड और अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया।
यह शिविर स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पांडिया एवं स्वर्गीय सावित्री देवी पांडिया की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र मदनलाल पांडिया, बरजांगसर निवासी एवं कोलकाता प्रवासी, के सौजन्य से अर्जुन क्लब शहरी राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में लगाया गया।
शिविर का शुभारंभ रामप्रसाद, प्रहलाद राय, मालूराम, दुर्गादत्त, महावीर प्रसाद, बंशीधर, भंवरलाल और दौलतराम ने फीता काटकर किया।
48 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष और उनकी टीम ने शिविर में 190 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद 48 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
मीडिया प्रभारी अंजना भोजक ने बताया कि चयनित सभी 48 मरीजों को बस के माध्यम से जयपुर ले जाया गया, जहां उनके आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
135 मरीजों की बीपी और शुगर जांच
शिविर में आंखों की जांच के साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 135 मरीजों की बीपी और शुगर की जांच की गई।
इसके अलावा अगस्त माह में आयोजित शिविर में ऑपरेशन कराए गए 55 मरीजों को चश्मे भी भेंट किए गए।
इन लोगों ने किया सहयोग
शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन किशोर भारद्वाज, सचिव लायन सुशील भोजक, अनिल गोयल, डॉ. पूनमचंद भाटी, देवचंद सोनी, राशिद बेहलीम, सुभाष जांगिड़, कैलाश भाटी, महेंद्र निर्वाण, रोहताश जाखड़, प्रभुदत्त भोजक, सागर झेडू, फुसाराम स्वामी, गंगाराम सुथार, सुमन कंवर, गिरधारीलाल, पवन पारीक और अयूब सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों की सराहना की।






