सरदारशहर चूरू जिले के सरदारशहर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 399 नशीली टैबलेट बरामद की हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद नशीली टैबलेट की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑपरेशन नकेल के तहत हुई कार्रवाई

थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत यह कार्रवाई की गई।

अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार एसआई रामफूल मीणा की टीम बुकनसर फांटा पर नाकाबंदी कर रही थी।

इसी दौरान करणी नगर की ओर से बिना नंबर की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी।

पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों युवक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे।

बैग से बरामद हुई 399 नशीली टैबलेट

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके बैग से 399 अवैध नशीली टैबलेट बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें

  • अजय कुमार पुत्र राजपाल वाल्मीकि (25 वर्ष) निवासी पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर
  • जीतमल पुत्र मंगलाराम वाल्मीकि निवासी रावला मंडी, जिला श्रीगंगानगर

शामिल हैं।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि नशीली दवाओं की सप्लाई चेन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में एसआई रामफूल मीणा, कांस्टेबल विनोद कुमार, शिवकुमार और अनिल कुमार सैनी की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...