सरदारशहर (चूरू)। चूरू जिले के भींवसर गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक किसान की मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि किसान नरमा फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

खेत की ढाणी में बेहोश मिला किसान

पुलिस के अनुसार मृतक सरदार पुरी (40) पुत्र सुलतान पुरी, भींवसर गांव का निवासी था और खेत में काश्तकारी का कार्य करता था।

परिजनों ने बताया कि रविवार को सरदार पुरी ने खेत में नरमा की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया था। शाम तक उससे संपर्क नहीं हो पाया तो परिजन खेत पहुंचे।

जब परिवार के लोग ढाणी में पहुंचे तो सरदार पुरी बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

अस्पताल से बीकानेर किया गया रेफर

परिजन उसे तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल सरदारशहर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया।

हालांकि बीकानेर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक के परिजनों ने शव को वापस सरदारशहर लाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

एएसआई गोरुराम प्रजापत ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गांव में शोक का माहौल

अचानक हुई किसान की मौत के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि कीटनाशक के दुष्प्रभाव के कारण किसान की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद यह दुखद घटना हुई।

पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...