सरदारशहर,जगदीश लाटा। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 मृत गोह (मॉनिटर लिजार्ड) बरामद की हैं। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सरदारशहर क्षेत्र के जंगलों से गोह को पकड़कर उनकी हत्या कर अवैध तस्करी किए जाने की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई की।

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

क्षेत्रीय वन अधिकारी भैरव सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने लखन पुत्र सूरज (सरदारशहर निवासी) तथा राजकुमार पुत्र श्रवण (हनुमानगढ़ निवासी) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 9 मृत गोह बरामद हुईं।

बड़े तस्करी नेटवर्क की जांच

वन विभाग को प्रारंभिक जांच में संदेह है कि यह गिरोह लंबे समय से वन्यजीव तस्करी में सक्रिय हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार, 500 से अधिक वन्यजीवों के शिकार की आशंका की भी जांच की जा रही है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

कार्रवाई में वनपाल निर्मला राज प्रजापत, वनपाल सुरेंद्र तथा वन्यजीव प्रेमी महेश पारीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...