सरदारशहर। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हुई। सभापति पद के लिए कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

इनमें कांग्रेस से मोनिका सैनी, भाजपा से अनीता वर्मा और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

निर्दलीय प्रत्याशियों में सरला सिद्ध, डिंपल राजपूत और आईना चायल शामिल हैं।

गांधी चौक पर समर्थकों ने की नारेबाजी

नामांकन दाखिल करने के लिए सभापति पद के दावेदार नगर परिषद पहुंचे। उनके समर्थन में गांधी चौक पर समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाया।

नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने संभाली कमान

भाजपा प्रत्याशी अनीता वर्मा के नामांकन के दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां और पूर्व विधायक अशोक पींचा सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका सैनी के नामांकन के लिए पंचायत समिति उपप्रधान केसरी चंद शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी सहित कांग्रेस नेता नगर परिषद पहुंचे।

एसडीएम और तहसीलदार ने संभाली नामांकन प्रक्रिया

नामांकन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम महिपाल सिंह राजावत, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी नगर परिषद में मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया गया।

18 सितंबर को साफ होगी चुनावी तस्वीर

अब सभी की नजरें 18 सितंबर को होने वाली नामांकन वापसी पर हैं। उस दिन यह स्पष्ट होगा कि कितने प्रत्याशी मैदान में रहते हैं और कौन-कौन नामांकन वापस लेते हैं।

नामांकन वापसी के बाद ही सरदारशहर नगर परिषद सभापति पद के चुनाव की अंतिम तस्वीर साफ होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...