सरदारशहर में शहरी सरकार चुनने के लिए नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे शहर के 89 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग शुरू हुई।

मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

82,613 मतदाता करेंगे मतदान

सरदारशहर एसडीएम महिपाल सिंह राजावत के अनुसार, शहर में कुल 82,613 मतदाता हैं।

इनमें 42,687 पुरुष, 39,923 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

ये मतदाता शहर के 55 वार्डों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे।

180 प्रत्याशी मैदान में

सरदारशहर के 55 वार्डों में कुल 180 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इनमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 53, रालोपा के 26 और 54 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

मतदान के साथ ही इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

कई वार्डों में सीधा मुकाबला

चुनाव में कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं रालोपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने कई वार्डों में चुनावी समीकरणों को रोचक बना दिया है।

कुछ वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने से प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं पर प्रशासन की ओर से लगातार नजर रखी जा रही है।

फिलहाल सरदारशहर में मतदान प्रक्रिया जारी है और मतदाता सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...