सरदारशहर: वांछित एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरदारशहर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए चेक अनादरण के मामले में करीब सात साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने आरोपी को हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र से दस्तयाब किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था।

संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर दबिश

थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में सरदारशहर थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने आरोपी के स्थाई पते और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम ने लगातार निगरानी और प्रयास करते हुए पल्लू क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

चेक अनादरण मामले में था स्थाई वारंटी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र मेहर सिंह उर्फ मेहरचंद जाट के रूप में हुई है। वह हिन्दुस्तान टाइल्स, अग्रसेन भवन के सामने, अनाज मंडी के पास नोहर का निवासी है और वर्तमान में लालपुरा, थाना क्षेत्र रावतसर में रह रहा था।

आरोपी चेक अनादरण के मामले में पिछले करीब सात वर्षों से फरार चल रहा था।

चूरू जिला स्पेशल टीम की अहम भूमिका

कार्रवाई में चूरू जिला स्पेशल पुलिस टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम प्रभारी एएसआई संजय कुमार बसेरा और एएसआई मंगल सिंह ने आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने बताया कि फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...