सरदारशहर,जगदीश लाटा पुलिस ने अवैध गतिविधियों और हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने गश्त और जांच के दौरान यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 9 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि हुक्का बार संचालित पाए जाने पर एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

बुकनसर फाटा के पास मिली अवैध गतिविधियों की सूचना

पुलिस को बुकनसर फाटा के आसपास अवैध गतिविधियों और गांजा सेवन की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने क्षेत्र में गश्त और जांच बढ़ाई।

पुलिस के मुताबिक मौके पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होना पाए जाने पर कार्रवाई की गई और 9 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

हुक्का बार संचालन पर भी कार्रवाई

पुलिस ने होटल, ढाबों और कैफे समेत अन्य स्थानों पर भी जांच की। इस दौरान एक स्थान पर हुक्का बार संचालित पाया गया।

पुलिस ने हुक्का बार संचालन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनीं टीमें

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी सरदारशहर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

पुलिस का अभियान संगठित अपराध, लूट, हत्या, नकबजनी सहित विभिन्न मामलों में चालानशुदा अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...