सरदारशहर। शहर में चोरी की वारदातों को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ती जा रही है। बीकानेर रोड स्थित गिरधारीलाल सैनी की दुकान के आगे से लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है।

चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पिकअप लेकर पहुंचे चोर

जानकारी के अनुसार 1 अगस्त की मध्यरात्रि को चोर पिकअप वाहन लेकर दुकान के सामने पहुंचे।

चोरों ने दुकान के आगे लगी लोहे की तार और जाली को काटा और वहां रखा सामान पिकअप में भरना शुरू कर दिया।

इसके बाद चोर पानी की टंकियां, टाइल्स और अन्य कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई वारदात

चोरी की पूरी घटना दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में चोरों द्वारा सामान को पिकअप में भरकर ले जाने की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

पीड़ित दुकानदार ने घटना की शिकायत 2 अगस्त को सरदारशहर थाने में दी थी।

9 दिन बाद दर्ज हुई FIR

पीड़ित पक्ष के अनुसार शिकायत देने के बाद पुलिस ने मामले में 11 अगस्त को FIR दर्ज की।

इधर, वारदात के बाद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने और चोरों का सुराग नहीं लगने से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है।

ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन

मामले को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से चोरी के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुआ माल बरामद करने की मांग की गई।

ग्राहक पंचायत पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा

पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

ज्ञापन देने के दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रान्त सहमंत्री डॉ. प्रभा पारीक, जिलाध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा, डॉ. पीके पांडिया, गिरधारीलाल सैनी, तहसील अध्यक्ष घनश्याम भोजक, विकास पारीक, राजकुमार तिवाड़ी, राजेन्द्र तिवाड़ी, पवन चोटिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट ऋतु राठौड़, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल सेवदा, अभिषेक भोजक, मुकेश सेवदा, भवानीशंकर सैनी, हर्षवर्धन सोनी और अरविन्द सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...