रतनगढ़ शहर में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हो गई। शहर के 45 वार्डों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान को सुचारु बनाने के लिए कुल 59 मुख्य मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

चार सहायक मतदान केन्द्र भी बनाए

जिन मतदान केन्द्रों पर 1,400 से अधिक मतदाता हैं, वहां मतदाताओं की सुविधा के लिए चार सहायक मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

इस व्यवस्था का उद्देश्य मतदान के दौरान भीड़ कम करना और मतदाताओं को बिना परेशानी मतदान का अवसर उपलब्ध कराना है।

59,223 मतदाता करेंगे मतदान

रतनगढ़ निकाय चुनाव में कुल 59,223 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें 30,245 पुरुष, 28,977 महिला और एक जेंडर मतदाता शामिल है।

शहर के 45 वार्डों में कुल 194 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के बाद इन सभी प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य तय होगा।

दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

मतदान केन्द्रों पर आने वाले दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप और ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गई है।

निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि सभी पात्र मतदाता आसानी से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

शाम 6 बजे तक होगा मतदान

निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शाम 6 बजे से पहले मतदान केन्द्र परिसर में प्रवेश करने वाले सभी मतदाताओं को वोट डालने का अवसर दिया जाएगा। शाम 6 बजे के बाद मतदान केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

10 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता

शहर में 10 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

फिलहाल रतनगढ़ में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और मतदान केन्द्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...