रतनगढ़। श्री वीर हनुमान सेवा समिति रतनगढ़ की साधारण सभा की बैठक श्री वीर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश बबेरवाल को अध्यक्ष, महेंद्र कुमार शर्मा (गार्ड) को कार्यकारी अध्यक्ष, बेगराज भोभरिया को महासचिव, विनोद कुमार जोशी को सचिव, सत्यनारायण प्रजापत को कोषाध्यक्ष और विनोद कुमार वर्मा को सह सचिव मनोनीत किया गया।

समिति में कुल 61 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

विभिन्न पदों पर मनोनयन

वेद प्रकाश भोडीवाल को सभाध्यक्ष और गुरुदत्त कठोड़ को सह सभाध्यक्ष बनाया गया। वहीं भंवरलाल पारीक, परमेश्वरलाल सिरस्वा, हनुमान न्यौल और मधुसूदन भोडीवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

रघुनाथ प्रसाद इन्दौरिया, मदनलाल प्रजापत, सांवरमल प्रजापत, राकेश कुमार सक्सेना, प्रहलाद प्रजापत और प्रभुराम ढाका को संगठन मंत्री बनाया गया।

इसी तरह मुरली प्रजापत, प्रदीप प्रजापत, प्रभात भाटी, बजरंगलाल कठोड़ और अरविंद चारण को सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विशेष आमंत्रित सदस्य और कार्यालय सचिव

समिति में विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी स्थान दिया गया है। इनमें गौरीशंकर माली, जगदीश मंडार, लक्ष्मीनारायण जांगिड़, मेधराज गुर्जर, दशरथ सिंह, भंवरलाल भोभरिया, राकेश कुमार गहलोत, सुशील कुमार बागड़ी, जुलकिशोर प्रजापत, किशनलाल कठोड़, श्रवण कुमार कठोड़, गौरीशंकर भोभरिया और आनंद वर्धन राजवंशी शामिल हैं।

पीरुमल भोभरिया और रामदेव चंदनिया को कार्यालय सचिव का दायित्व दिया गया है। वहीं कृष्ण कुमार शर्मा और मन्नालाल सोकल को कानूनी सलाहकार बनाया गया।

संरक्षण मंडल में इनको मिली जिम्मेदारी

समिति के संरक्षण मंडल में अमित कुल्थिया, अंबिका प्रसाद हारित, पवन सेवदा, बद्री प्रसाद शर्मा, गोविंद सिंह चौहान, वासुदेव चाकलान, राधेश्याम भोभरिया, राजकुमार महर्षि, अरविंद मिश्रा, बजभूषण सारस्वत और गोपाल कृष्ण शर्मा को संरक्षक बनाया गया है।

मंदिर के मुख्य द्वार के निर्माण की स्वीकृति

इस अवसर पर अमित कुमार कुल्थिया ने अपने परिवार की स्मृति में मंदिर के मुख्य द्वार के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और समिति की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...