सालासर। फिल्म अभिनेत्री सोनाली राउत सोमवार देर शाम सालासर पहुंचीं। यहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
अभिनेत्री के साथ उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। उनके सालासर पहुंचने की जानकारी मिलने पर मंदिर से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया।
पुजारियों ने किया स्वागत
सालासर पहुंचने पर हनुमान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी सहित सोनू पुजारी, नरेंद्र पुजारी और जेपी पुजारी ने अभिनेत्री सोनाली राउत व उनकी टीम के सदस्यों का स्वागत किया।
इस दौरान उन्हें बालाजी महाराज का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
सोनाली राउत के सालासर पहुंचने की खबर के बाद उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता देखने को मिली।






