सुजानगढ़ शहर के मालू बास निवासी 106 वर्षीय सुखी देवी पत्नी मोतीलाल मालू बुधवार को मतदान करने पहुंचीं।
उन्होंने वार्ड नंबर 26 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र अधिक होने के बावजूद मतदान के प्रति उनका उत्साह देखने को मिला।
बेटे के सहयोग से पहुंचीं मतदान केंद्र
सुखी देवी ने अपने बेटे कमाल सिंह मालू के सहयोग से मतदान किया। मतदान केंद्र पर मौजूद प्रत्याशियों ने भी उनका सम्मान किया।
सभी प्रत्याशी उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर ईवीएम तक लेकर गए, जहां सुखी देवी ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
वार्ड 26 में रोचक मुकाबला
वार्ड नंबर 26 में चुनावी मुकाबला भी दिलचस्प बना हुआ है। यहां भाजपा प्रत्याशी के सामने छह निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इसी वजह से इस वार्ड में मुकाबला रोचक माना जा रहा है।






