सुजानगढ़। नगर परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के 25 पार्षदों ने रविवार को शपथ ग्रहण की और निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

पार्षद पुष्कर के एक रिसॉर्ट से बस के जरिए दोपहर करीब 2 बजे नगर परिषद पहुंचे। भाजपा के छह पार्षद पहले ही शपथ ले चुके थे।

एडीएम संतोष मीणा ने दिलाई शपथ

नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम संतोष मीणा ने भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। इसके बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, सभापति प्रत्याशी मदनलाल गुलेरिया, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, विधानसभा प्रत्याशी रही संतोष मेघवाल, मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया और जिले से प्रभारी मधुसूदन राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रहलाद राय टाक ने किया जीत का दावा

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद चुनाव प्रभारी प्रहलाद राय टाक ने सभापति पद के चुनाव को लेकर दावा किया कि भाजपा के सभापति प्रत्याशी मदनलाल गुलेरिया सोमवार को होने वाले चुनाव में 45 से ज्यादा वोट हासिल कर जीत दर्ज करेंगे।

यह दावा टाक ने शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं के बीच किया।

पार्षदों को सालासर ले जाया गया

शपथ ग्रहण के बाद सभी भाजपा पार्षदों को सालासर के एक सेवा सदन ले जाया गया।

नगर परिषद में सभापति पद के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चुनाव प्रक्रिया होगी। इसके बाद उपसभापति पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को कराए जाने की जानकारी दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...