सुजानगढ़। नगर परिषद सभापति मदनलाल गुलेरिया के आवास पर शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से विशेष शिष्टाचार भेंट एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सभापति गुलेरिया सहित कई पार्षदों और जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया।
सालासर बालाजी की तस्वीर भेंट कर किया सम्मान
समारोह में उपस्थित नागरिकों ने सभापति मदनलाल गुलेरिया, राजलदेसर नगरपालिका अध्यक्ष गोपाल मारू, मुकेश मारू, रामनिवास कड़वासरा, धर्मपाल कड़वासरा, पार्षद बाबूलाल कुलदीप, पार्षद मनोज पारीक, पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा, पार्षद कन्हैयालाल जाखड़ और कमल दाधीच का सम्मान किया।
सभी को सालासर बालाजी की पावन तस्वीर भेंट की गई और दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजनों ने शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही नागरिकों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपेक्षा जताई।
सभापति मदनलाल गुलेरिया ने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के समग्र विकास और नागरिकों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
इस अवसर पर रामलाल गुलेरिया, रमेश गुलेरिया, विनोद पारीक, रामा धेतरवाल और बीरबल सिंह थालौड़ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






