सुजानगढ़। देर रात सीकर रोड पर लक्ष्मी होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कंटेनर ने पैदल जा रहे तीन यात्रियों को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि तीनों पैदल यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
जायल निवासी थे तीनों मृतक
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जायल निवासी नटवर भार्गव, राजेश भार्गव और विक्रम भार्गव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार तीनों जायल से पैदल आ रहे करीब 80 यात्रियों के जत्थे में शामिल थे।
सालासर थाना पुलिस ने कंटेनर किया डिटेन
घटना की सूचना मिलने के बाद सालासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कंटेनर को डिटेन कर लिया है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
तीनों शव मोर्चरी में रखवाए
पुलिस ने तीनों मृतकों के शव सालासर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है।






