सुजानगढ़ सुजानगढ़ के डूंगर बालाजी रोड स्थित एक खेत में बने कुंड से 60 वर्षीय व्यक्ति का करीब तीन दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लिछमणराम के रूप में हुई है। मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है।

मोबाइल और जूतों से चला शव का पता

मृतक के छोटे भाई कानाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जब वह खेत पहुंचा तो वहां बने मकान में लिछमणराम का मोबाइल फोन पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान कुंड के बाहर जूते दिखाई दिए। शक होने पर पड़ोसियों को बुलाया गया। सभी ने कुंड के अंदर देखा तो शव पानी में तैरता हुआ मिला।

स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया शव

घटना की सूचना पर सदर थाना के एएसआई राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हारे के सहारा टीम के संयोजक श्याम सुन्दर स्वर्णकार ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कुंड से बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

मौत के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...