सुजानगढ़। नगर परिषद की नई शहरी सरकार के लिए मतदान के बाद अब सोमवार, 14 सितंबर को मतगणना होगी। प्रशासन ने मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतगणना मास्टर भंवरलाल मेघवाल गर्ल्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें अब मतगणना पर टिकी हैं।

10 राउंड में होगी वोटों की गिनती

सुजानगढ़ नगर परिषद के पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें करीब 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सोमवार को वोटों की गिनती 10 राउंड में पूरी कराई जाएगी। शुरुआती रुझान सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के कुछ समय बाद सामने आने लगेंगे।

प्रशासन के अनुसार पहला परिणाम सुबह करीब 9 बजे तक आने की उम्मीद है। वहीं सुबह 11 बजे तक चुनावी तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है। दोपहर तक सभी वार्डों के परिणाम घोषित होने की संभावना है।

215 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

सुजानगढ़ नगर परिषद चुनाव में पार्षद पद के लिए मैदान में उतरे 215 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के साथ होगा। परिणाम सामने आने के बाद स्पष्ट होगा कि किस वार्ड से कौन प्रत्याशी जीतकर नगर परिषद पहुंचेगा।

मतगणना के साथ ही वार्डवार चुनावी मुकाबलों को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग जाएगा।

ओबीसी के लिए आरक्षित है सभापति पद

सुजानगढ़ नगर परिषद के सभापति का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में पार्षदों के परिणाम आने के बाद सभापति पद को लेकर भी राजनीतिक समीकरणों पर नजर रहेगी।

अब सभी की निगाहें 14 सितंबर की मतगणना पर हैं। 10 राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही सुजानगढ़ की नई शहरी सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...