सुजानगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार शाम कोतवाली पुलिस थाने से शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से निर्भय होकर और बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
डीएसपी बोले- बिना दबाव करें मतदान
सुजानगढ़ डीएसपी अनुज शुभम ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी प्रकार के दबाव में न आएं।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च का नेतृत्व कोतवाली सीआई मुकेश सिंह ने किया। पुलिस थाने से रवाना हुआ पुलिस दल शहर के प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों से होकर गुजरा।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा भी लिया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उद्देश्य
सीआई मुकेश सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।






