सुजानगढ़ सुजानगढ़ के हनुमान धोरा स्थित शनि मंदिर के सामने एक घर में गुरुवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर करीब 1 लाख 55 हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के और आभूषण चोरी कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई।

छत के रास्ते घर में घुसे चोर

पीड़ित शंभुदयाल भार्गव ने बताया कि वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हुआ और कमरे का ताला तोड़कर उनकी मां जीवनी देवी की पेटी में रखी नकदी निकाल ले गया।

चोर नकदी के अलावा चार चांदी के सिक्के, एक नोजपिन और एक जोड़ी पायजेब भी अपने साथ ले गया।

पोती की शादी के लिए जोड़े थे पैसे

परिवार के अनुसार 17 जुलाई को जीवनी देवी की पोती की शादी है। शादी के खर्च के लिए परिवार ने लंबे समय से मेहनत कर यह रकम जमा की थी।

जीवनी देवी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद परिवार ने धीरे-धीरे पैसे जोड़कर शादी की तैयारी की थी, लेकिन एक ही रात में चोर सारी जमा पूंजी ले गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...