सुजानगढ़। मंगलवार अपराह्न हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर मंडेता रोड के पास खेत में खेजड़ी के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने शव देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सुजानगढ़ कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के सीई मुकेश चंद और एसई रामस्वरूप बिश्नोई के साथ टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार और एंबुलेंस चालक नवरत्न बिजारणिया भी मौके पर पहुंचे।

शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

मौके पर पहुंची टीम ने शव को नीचे उतारकर सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान बाबूलाल पुत्र गंगाराम जाट, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी सिमसिया, हाल सुजानगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना स्थल के आसपास घास-फूस और पौधे होने के कारण शव पहले किसी की नजर में नहीं आया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार मृतक शादीशुदा था। उसके पिता और भाई विदेश में रहते हैं। परिजनों के आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम किए जाने की संभावना है।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...