चूरू। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की तारानगर, रतनगढ़ और रतननगर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के चुनाव की मतगणना पूरी हो गई। तीनों निकायों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

तारानगर नगरपालिका

35 वार्डों वाली तारानगर नगरपालिका में भाजपा ने 18 वार्ड, कांग्रेस ने 12 वार्ड और निर्दलीयों ने 5 वार्ड जीते। मतगणना मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में 10 टेबलों पर 4 राउंड में हुई।

रतनगढ़ नगरपालिका

45 वार्डों वाली रतनगढ़ नगरपालिका में भाजपा सबसे आगे रही। भाजपा ने 21 वार्ड, कांग्रेस ने 16 वार्ड और निर्दलीयों ने 8 वार्ड में जीत दर्ज की। मतगणना श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय में 10 टेबलों पर 7 राउंड में पूरी हुई।

रतननगर नगरपालिका

20 वार्डों वाली रतननगर नगरपालिका में कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस ने 14 वार्ड, निर्दलीयों ने 4 वार्ड और भाजपा ने 2 वार्ड जीते। यहां मतगणना श्रीबृजलाल बुधिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉल में 5 टेबलों पर 4 राउंड में संपन्न हुई।

तीनों निकायों का पार्टीवार परिणाम

नगरपालिकाभाजपाकांग्रेसनिर्दलीयकुल
तारानगर1812535
रतनगढ़2116845
रतननगर214420

इस तरह तारानगर और रतनगढ़ में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, जबकि रतननगर में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बढ़त बनाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...