तारानगर। चूरू जिले के तारानगर कस्बे में साहवा सड़क पर शहीद भगत सिंह चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी गजेंद्र सिंह और उनके पिता रमेश के रूप में हुई है। दोनों तारानगर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे।

बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से तारानगर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक और सड़क पर मौजूद सांड को टक्कर मार दी।

टक्कर में पिता-पुत्र और सांड की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोगों और सांड की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से राजकीय अस्पताल तारानगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सड़क हादसे का घटनाक्रम कैद हुआ है।

फुटेज के आधार पर हादसे से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए

हादसे की सूचना मिलने पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

लगातार हादसों से चिंता का माहौल

तारानगर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और आवारा पशुओं की मौजूदगी को लेकर भी चिंता जताई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...