तारानगर। थाना क्षेत्र के सांत्यू गांव में खेत से मूंग की फसल लेकर गांव लौट रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद तारानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, सांत्यू निवासी पुरखाराम मेघवाल ने बताया कि उसके खेत में मूंग की फसल थी। 22 सितंबर की रात खेत से मूंग की फसल निकलवाई गई थी।

इसके बाद 23 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे मूंग की फसल लेकर पिकअप गांव की ओर लौट रही थी।

पिकअप में चालक सहित अन्य लोग थे सवार

रिपोर्ट के मुताबिक पिकअप में कृष्ण कुमार पुत्र गोपीराम निवासी सांत्यू चालक के रूप में मौजूद था। उसके साथ अन्य लोग भी पिकअप में सवार थे।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि चालक ने पिकअप को तेज गति और लापरवाही से चलाया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में सुनील को आई गंभीर चोट

पिकअप पलटने से उसमें सवार लोगों को चोटें आईं। वहीं पुरखाराम के पुत्र सुनील को गंभीर चोट लगी।

घायल सुनील को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल तारानगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक का शव तारानगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलने के बाद तारानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पुरखाराम मेघवाल की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में पिकअप चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...