तारानगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट में कथित अवैध सूदखोरी और मानसिक दबाव का उल्लेख सामने आया, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार मृतक गणेश 19 जून की शाम घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन 20 जून की सुबह उसका शव मुखाला रोही स्थित खेत में बने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।

खेत के कमरे में मिला था शव

मृतक के पिता दिनेश कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा घर से निकलने के बाद लापता हो गया था और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।

अगली सुबह खेत में बने कमरे में उसका शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया।

सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में संदीप बिजारणियां और आरिफ बिसायती के नाम लिखे हुए मिले। नोट में कथित रूप से अत्यधिक ब्याज वसूली और मानसिक दबाव को आत्महत्या का कारण बताया गया था।

इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह चारण और पुलिस उप अधीक्षक रोहित सांखला के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने नामजद आरोपी संदीप बिजारणियां और आरिफ बिसायती को दस्तयाब कर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध सूदखोरी से सावधान रहें। यदि कोई व्यक्ति अनुचित ब्याज वसूली या दबाव बनाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...