सुजानगढ़। निकाय चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। सुजानगढ़ में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने चुनाव चिह्न को ही प्रचार का जरिया बना लिया।

नगर परिषद के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. करणीदान चारण को चुनाव चिह्न फूलगोभी मिला है। इसके बाद वे फूलगोभी की माला पहनकर प्रचार करते नजर आए।

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दी फूलगोभी

डॉ. करणीदान चारण ने फूलगोभी की माला पहनकर घर-घर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को फूलगोभी भेंट की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

प्रत्याशी का यह अनोखा प्रचार तरीका इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

9 सितंबर को 60 वार्डों में मतदान

सुजानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार का सोमवार को आखिरी दिन है। ऐसे में प्रत्याशी अंतिम समय में मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे हैं।

नगर परिषद के सभी 60 वार्डों में कुल 215 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 58 भाजपा, 35 कांग्रेस और 122 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

सभी वार्डों के लिए मतदान पहले चरण में होगा। वहीं निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी।

चुनाव चिह्न बना प्रचार का केंद्र

फूलगोभी चुनाव चिह्न मिलने के बाद डॉ. करणीदान चारण ने प्रचार में इसी को प्रमुखता दी। फूलगोभी की माला पहनकर निकलने और घर-घर फूलगोभी बांटकर वोट मांगने के तरीके ने चुनाव प्रचार को अलग रंग दे दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...