Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / मुश्किलों के आगे नहीं मानी हार, शेखावाटी का बेटा बना असिस्टेंट प्रोफेसर, RPSC कॉलेज व्याख्याता परीक्षा में मिली 6वीं रैंक

मुश्किलों के आगे नहीं मानी हार, शेखावाटी का बेटा बना असिस्टेंट प्रोफेसर, RPSC कॉलेज व्याख्याता परीक्षा में मिली 6वीं रैंक

मुश्किलों के आगे नहीं मानी हार, शेखावाटी का बेटा बना असिस्टेंट प्रोफेसर, RPSC कॉलेज व्याख्याता परीक्षा में मिली 6वीं रैंक

Success Story: सीकर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के कंटेवा गांव के एक छोटे से किसान के बेटे ने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।कंटेवा निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार शर्मा ने आरपीएससी परीक्षा में सफलता पाई है। कॉलेज व्याख्याता परीक्षा परिणाम में उन्हें पांचवी रैंक मिली है।

कई बार मिली थी असफलता

इसके पहले दो बार वह वेटिंग लिस्ट में रह गए थे यही नहीं पंकज ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में 6वीं रैंक प्राप्त की है। फिलहाल वह मध्य प्रदेश के सुजालपुर गवर्नमेंट कॉलेज में प्रोफेसर है।

पूरे लक्ष्मणगढ़ में खुशी का माहौल

पंकज की सफलता पर कंटेवा सहित पूरे लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में खुशी देखने को मिल रही है। पंकज नहीं युवाओं को संदेश देते हुए कहा है की सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन लगातार तैयारी करने पर एक दिन जरूर मिलती है।

2016 और 2020 में पंकज को सफलता नहीं मिल पाई थी। अंतिम समय में वह चूक गए थे। 10 साल तक उन्होंने अलग-अलग प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाया। यहां से एक्सपीरियंस लेने के बाद उन्होंने सरकारी कॉलेज के लिए परीक्षा दी और अंत में उन्हें सफलता मिली।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur